संभल। संभल-गवां मार्ग किनारे चौधरी सराय में चौड़ीकरण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को फुटपाथ उखाड़कर गिट्टी डाली गई है। रोलर से इसे समतल कराया जा रहा है। यहां सड़क निर्माण होगा। जिससे आवागमन में सहूलियत होगी। इस फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया था। जिसको पालिका के द्वारा हटवाया गया है। अब पालिका द्वारा इस चौराहे के हिस्से में चौड़ीकरण किया जाएगा। संवाद