फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विधायक ने डीएम और एसपी के सामने उठाया कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक इकबाल महमूद शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र से मिले ।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि संभल-बहजोई मार्ग पर हल्लू सराय में स्थित कब्रिस्तान पर नगर पालिका द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ी गई है। खुदाई के दौरान कब्रिस्तान में दफन मुर्दो के कफन और अवशेष बाहर निकल आए। इससे मुस्लिम समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाना चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया
विज्ञापन

। प्रशासन ने बिना नोटिस के कार्रवाई की है। जबकि इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम विनय कुमार मिश्र कर रहे थे। डीएम ने विधायक को आश्वास्त किया और कहा कि वह खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेंगे। जो नियमानुसार है वही कार्रवाई होगी। किसी की भी भावना को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। मौका मुआयना किया है। आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें