फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में टांडाकोठी और बेला गांव के बीच संपर्क मार्ग पर सोमवार की रात रिश्तेदारी में विवाह कार्यक्रम में शिरकत कर बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण को सड़क किनारे घात लगाए बैठे बदमाशों ने गन्ने से रास्ता बंद करके रोक लिया। दो शस्त्रधारी नकाबपोश बदमाश गन्ने के खेत से निकले। उन्होंने कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक लूट ली। जेब से पांच सौ रुपये भी निकाल लिए और फिर फरार हो गए। घटना सोमवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे की है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी यामीन पुत्र अब्दुल हमीद नखासा थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव स्थित अपने बहनोई आबिद हुसैन के घर में शादी कार्यक्रम से अकेले अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बेला टांडा कोठी गांव के बीच संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गन्ने को बैरियर के बल्ले की तरह लगाकर रोक लिया। बाइक रोकते ही शस्त्रधारी दो नकाबपोश बदमाश बाहर निकल आए। पीड़ित ने बताया कि आते ही बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर तलाशी देने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने जेब में रखे पांच सौ रुपये छीन लिए और चारों बदमाशों ने बाइक को लूट लिया। इसके बाद उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक लूट की सूचना टांडा कोठी गांव में ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ संतोष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही। लूट की वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए एसओजी की चार टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें