फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यूनतम पारा 8 डिग्री पर पहुंचा अभी और सताएगी कड़क सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। जनवरी कड़ाके की सर्दी के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह-शाम घना कोहरा और दिनभर बादल छाए रहे। इससे पूरी तरह जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग जगह-जगह अलाव लगाकर राहत पाते दिखाई दिए। मुख्य मार्गों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में सर्दी खूब सताएगी।
विज्ञापन

पहली जनवरी से लगातार सर्दी का सितम बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिरने का अनुमान है। सर्द हवा के साथ गलन स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव कर रही है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। निजी अस्पताल के साथ सरकारी अस्पताल भी मरीजों से भरे हुए हैं। सर्दी के चलते ही जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है।
दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ जाने से ठंड से बचाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। दिन में जाम का कारण बनने वाले वाले ई-रिक्शों की भीड़ शाम होते ही गायब होने लगती है और रात आठ बजे तक सड़कों पर इक्का दुक्का ई-रिक्शा ही नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें