फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मीटर में हुई स्पार्किंग और बिजली का बिल बढ़कर हो गया 72 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी रामवीर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर आटा चक्की के बिजली बिल में हुई गड़बड़ी की शिकायत की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बिजली के मीटर में अचानक स्पार्किंग होने से उनका बिल 25,000 रुपये से बढ़कर 72,000 हो गया। कहा कि मीटर में 18 मई को स्पार्किंग हुई थी। इसकी शिकायत 1076 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


शिकायत के बाद 22 मई को विभाग के एक कर्मी ने आकर मीटर की सील तोड़कर तार अलग किए और नई सील लगा गया। तब से मीटर में 39 किलोवाट की डिमांड दिख रही है। चक्की बंद होने पर भी मीटर की लाल लाइट तेजी से चलती रहती है। इससे बिल 47,000 रुपये बढ़ गया है। इस मामले में 10 जून को अधिशासी अभियंता बबराला को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन न तो बिल ठीक हुआ और न ही खराब मीटर बदला गया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बढ़ा हुआ बिल सही कराने और खराब मीटर बदलवाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता से सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें