फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के मेधावियों को 29 मई को मिलेगा भविष्य ज्योति अचीवर्स सम्मान

Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संभल।
बहजोई के डीआर रिसोर्ट में 29 मई को अमर उजाला भविष्य ज्योति अचीवर्स सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह अमर उजाला और एएम वर्ल्ड स्कूल चंदौसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई के बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये हैं हमारे सहयोगी



एएम वर्ल्ड स्कूल चंदौसी, ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी, एंग्लोवेदिक सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल बहजोई, डीआर रिसोर्ट बहजोई, हिन्दुस्तान मिंट चन्दौसी, डीएमआर हॉस्पिटल, गोया वर्ल्ड स्कूल संभल, होली सुफाह पब्लिक स्कूल संभल, न्यू सत्यम एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल चन्दौसी, कायनात ग्लोरियस पब्लिक स्कूल रजपुरा, श्री बीडी इंटर कॉलेज संभल, श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज पंवासा, अलकदीर इंटर कॉलेज संभल।
विज्ञापन

0000

अमर उजाला का यह प्रयास संभल जिले के लिए अनूठी पहल है। मेधावियों के सम्मान समारोह से मेधावियों का मनोबल बढ़ेगा। यह समारोह सराहनीय है।
-अनूप मंगलम, डायरेक्टर, एएम वर्ल्ड स्कूल, चंदौसी
000
अमर उजाला द्वारा समय समय पर मेधावियों का सम्मान किया जाता है। मेधावी छात्र छात्राएं भविष्य और नए भारत के निर्माणकर्ता हैं। इस तरह के सम्मान से मेधावियों में नई ऊर्चा का संचार होता है।
विज्ञापन

-फूल प्रकाश वार्ष्णेय, मैनेजिंग डायरेक्टर, हिंदुस्तान मिंट, चंदौसी
000
अमर उजाला द्वारा मेधावियों का सम्मान समारोह सराहनीय है। इससे मेधावियों का हौंसला बढ़ेगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। यह अच्छी पहल है।
-सुमन कृष्णा, चेयरमैन, ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदौसी
000
-अमर उजाला भविष्य ज्योति अचीवर्स सम्मान समारोह मेधावियों के लिए अच्छी पहल है। इससे मेधावियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सराहनीय कार्यक्रम है।
विवेक माहेश्वरी, डायरेक्टर, एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें