फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी समस्या रखते हुए ग्रामीण बोला धर्म बदल लूंगा, एसपी ने ये दिया जवाब

Sun, 05 Feb 2023 12:58 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
समस्याएं सुनते एसी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के सदस्य धर्मेंद्र वाडीलाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में ट्रस्ट की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। सही पैमाइश न होने पर उन्होंने डीएम के समक्ष धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी। इस पर एसपी तल्ख हो गए और धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी और करीब आधा घंटा एसडीएम कक्ष में बैठाए रखा।कहा कि आप अपनी समस्याएं बताए, धर्म परिवर्तन की बात न करें। इस मामले में डीएम ने 15 दिन में ट्रस्ट की जमीन की पैमाइश कराने के आदेश एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

 संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष बंसल को दिए शिकायती पत्र में धर्मेंद्र वाडीलाल ने बताया कि श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट की भूमि की गाटा संख्या- 1785 है। यह स्कूल के लिए चिह्नित है। इसी से लगी हुई गाटा संख्या-1786 व 1787 हैं। यह दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। ट्रस्ट की जमीन पर दूसरे व्यक्ति ने कब्जा कर रखा ह। पैमाइश के लिए कई प्रार्थना तहसील तहसील से लेकर डीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल, पीएमओ तक को भेजे गए पर कोई समाधान नहीं हुआ।
 नौ फरवरी 2022 को एसडीएम की उपस्थिति में दोनों पक्ष आए थे। पैमाइश के लिए दोनों पक्षों की ओर से निर्धारित सरकारी फीस जमा की गई थी पर धारा-24 वाद दायर होने के बाद से उसकी पैमाइश नहीं की गई। तहसील प्रशासन मामले को अटकाए हुए है। शिकायती पत्र में उन्होंने अवैध कब्जेदार व तहसील प्रशासन से जान को खतरा बताया है। आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर धर्मेंद्र वाडीलाल ने धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी थी। डीएम ने इस मामले में एसडीएम को जांच कर 15 दिन में पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत कर्ता को एसपी ने आधा घंटे बैठाया एसडीएम कक्ष में

विज्ञापन

शिकायती पत्र देने के साथ ही धर्मेंद्र वाडीलाल ने मौखिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की बात कही। यह सुनते ही एसपी चक्रेश मिश्र तल्ख हो गए। बोले कि आप अपने ट्रस्ट की जमीन की लड़ाई लड़ो। यहां अपनी समस्या बताएं, उसे सुना जाएगा। धर्म परिवर्तन की बात करोगे, तो आपको जेल भेज दिया जाएगा। एसपी ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से कहकर उन्हें चंदौसी एसडीएम के कार्यालय में बैठा दिया। करीब आधा घंटे के बाद उन्हें वहां से छोड़ा गया।

विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें