फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा के लिए बुलाई गई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक स्थगित कर दी गई है। एसडीएम ने अपरिहार्य कारण दिखाते हुए बैठक को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया है। बताते चले कि असमोली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर भाजपा के दाम गुट आमने-सामने थे।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक में संतोष देवी भाजपा के प्रत्याशी अनुज चौधरी को हराकर प्रमुख बनी हैं। प्रमुख बनने के बाद संतोष देवी भी भाजपा में शामिल हो गई थीं लेकिन उनके सामने भाजपा से ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी अनुज चौधरी ने जिलाधिकारी से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की चर्चा करने की मांग की थी। उनका दावा था कि मेरे साथ में 100 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छह अगस्त को आदेश जारी किया जिसके बाद एसडीएम विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 23 अगस्त को ब्लॉक सभागार में बैठक तय की थी। जिलाधिकारी ने जैसे ही तिथि घोषित की तो भाजपा एक गुट ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचाने में लग गया। जबकि दूसरा गुट उन्हेें कुर्सी से उतारने के प्रयास में जुटा हुआ था। अचानक सोमवार की शाम एसडीएम ने आदेश जारी करते हुए मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी। बैठक स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। अब बाद में बैठक कब होगी इसकी भी कोई तारीख नहीं दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अग्रिम आदेश तक बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें