फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य मेले में इोआरोग्य मेले में पहुंचे सबसे ज्यादा 314 त्वचा रोग से संबंधित मरीजलाज को पहुंचे सबसे ज्यादा 314 चर्म रोगी

विज्ञापन
हयातनगर के अस्पताल में लगे स्वास्थ्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
संभल। जनपद के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2803 मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 314 चर्म रोगी रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 34 डॉक्टरों और 114 पैरा मेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1117 पुरुषों, 1042 महिलाओं और 644 बच्चों का उपचार किया। बुखार के 250, चर्म रोग के 314, दमा के 282, मधुमेह रोग के 42, नेत्र रोग के 21, उच्च रक्तचाप के 55 मरीज रहे। बुखार को लेकर 43 मरीजों की मलेरिया तथा 17 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही। मेले में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 167 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 185 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 167 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें