फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 25 Jun 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने असमोली पुलिस को तहरीर देकर मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

असमोली गांव के निवासी बृजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री अंजलि की शादी 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के बसंत विहार निवासी सन्नी के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी के बाद से ही पति सन्नी, मुनेश, रतनपाल सिंह, रजनी, नेहा और अंतेश दहेज से खुश नहीं थे। पति और उसके परिजनों ने दो लाख और बोलेरो कार की मांग शुरू कर दी। विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने विवाद के निपटारे के लिए विवाहिता के ससुराल वालों को बुलाया और पंचायत के जरिए निपटाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। पंचायत में विवाद पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें विवाहिता के पिता जख्मी हो गए। विवाहिता ने असमोली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें