फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सप्ताहभर बाद खुला बाजार तो लौटी रौनक

Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल के सप्ताहभर बाद शहर का बाजार खुला तो खरीदारी करने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कारोबारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रयास से बाजार खुल गया है। जल्द ही कारोबार पटरी पर लौट आएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार की अधिकांश दुकानें खुल गईं। सराफा बाजार में भी काफी चहलकदमी दिखाई दी। सराफा कारोबारियों ने बताया कि अभी उनका कारोबार तो पटरी पर नहीं लौटा है लेकिन जो जरूरत के सामान हैं वह लोग खूब खरीद रहे हैं। मालूम हो रविवार की सुबह से दोपहर तक हुए बवाल का असर शहर के बाजार पर पड़ा। बाजार पूरी तरह बंद हो गया था और लोग अपनी जरूरत की चीजें भी नहीं खरीद पा रहे थे। बवाल के चलते भय का माहौल बन गया था। जिससे अधिकारियों ने बाहर निकाला है। इसके चलते ही बाजार में रौनक लौटने लगी है।

क्या बोले कारोबारी-

बाजार खुला है। अब हमारी किराना की दुकान पर ग्राहक भी आ रहे हैं। जो माहौल खराब हुआ था वह अब सुधर गया है। देहात क्षेत्र से ग्राहक भी आ रहे हैं।
जागेश गंभीर, दुकानदार
000
एक सप्ताह बाद बाजार में रौनक आई है। बिक्री तो अभी मामूली ही हो रही है। शादियों का सीजन है। उम्मीद है कि अब बाजार में ग्राहक बढ़ेंगे। -अजय कुमार गुप्ता, सराफ
विज्ञापन

000
पुलिस-प्रशासन ने जो प्रयास किए थे। उसके मुताबिक बिक्री शुरू हो गई है। अब उम्मीद है कि जल्द कारोबार पटरी पर लौटेगा। -दीपक गुप्ता, दुकानदार
000
एक सप्ताह बाद पूरी तरह बाजार खुला है। देहात का ग्राहक भी आ रहा है। भीड़ तो काफी है लेकिन लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। कारोबार जल्दी पटरी पर आएगा। -कुलवीर सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें