फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिन में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, पंचायत के फैसले पर हुआ विवाद

Thu, 18 Jan 2024 03:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। जुनावई क्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलते समय परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। पंचायतों में शादी पर सहमति बन गई। रात में ही दोनों का विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

रजपुरा क्षेत्र के गांव बरौरा के युवक की शादी के लिए परिजनों ने जुनावई क्षेत्र के गांव खेरिया उत्तम में युवती के परिजनों से बात की थी, लेकिन शादी में दहेज व नकदी की मांग अधिक होने पर रिश्ता तय नहीं हो पाया था। इस दौरान युवक को युवती का मोबाइल नंबर मिल गया था। दोनों फोन पर बात करते थे। लगातार बात करने पर सोमवार को युवक गांव खेरिया उत्तम में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। घर में ही युवती से बात करते हुए परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। परिजनों ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह उससे लगातार बात करता है और शादी करना चाहता है। युवती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में परिजन ही शामिल थे। दोनों पक्षों में शादी करने की सहमति बन गई। इस दौरान प्रेमी के पिता ने रात में ही शादी की रस्म पूरी करने को कहा। दोनों पक्षों की सहमति पर रात में ही विवाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें