फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नए मतदाता अधिवक्ताओं की सूची जल्द होगी प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के बार रूम में एल्डर कमेटी की बैठक हुई। इसमें चंदौसी बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए नए सदस्य अधिवक्ताओं और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नए मतदाता अधिवक्ताओं की सूची जल्दी ही प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पारित प्रस्ताव के अनुसार, एल्डर कमेटी के समक्ष आई दो वर्ष की सदस्यता पर्ची और सीओपी वाले नए मतदाता अधिवक्ताओं की सूची जल्द प्रकाशित की जाएगी। सूची प्रकाशित होने के बाद अधिवक्ताओं से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्ति के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया का पूरा विवरण भी जल्द सूचना पट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
एल्डर कमेटी के अनुसार, बार के सक्षम पदाधिकारियों ने दो वर्ष की सदस्यता रसीद और सीओपी के आधार पर सदस्यों को मतदाता बनाया है। अब एल्डर कमेटी अलग से कोई सूची तैयार नहीं करेगी। बार के सक्षम पदाधिकारी और सचिव द्वारा एल्डर कमेटी को उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता अधिवक्ताओं की सूची के आधार पर ही चुनाव कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान कमेटी के सदस्य शकील अहमद वारसी, सगीर सैफी, राजबहादुर और लोकेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें