फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने के लिए बढ़ाई जाए अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा। इसमें उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति का ब्योरा दर्ज करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सपा नेता फिरोज खां ने ज्ञापन में कहा कि देश में इस समय वक्फ संपत्तियों का ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने का काम चल रहा है। इसकी अंतिम तिथि पांच दिसंबर है लेकिन अभी तक देश में कुल वक्फ संपत्तियों में से लगभग 30 प्रतिशत संपत्तियों का ब्योरा ही दर्ज हो सका है। उम्मीद पोर्टल का सर्वर धीमी गति से चल रहा है तथा अक्सर बंद भी हो जाता है।
इसके कारण वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने में परेशानी आ रही है। कहा कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने की अंतिम तिथि दो महीने बढ़ाई जाए ताकि पूरे देश की वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज हो सके। इस दौरान रामरहीस यादव, जाहिद खां, मियां असलम खां, मोहम्मद शान, आरिफ खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें