फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भूसे की ट्राली पर बैठे मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर में भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर बैठकर आ रहे मजदूर नितिन (25) की हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बिजलीघर को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई था, मृतक को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव सिकरौरा निवासी ट्रैक्टर मालिक पान सिंह खेत से भूसा भरने गए थे। शनिवार की शाम को मजदूरी के लिए गांव निवासी नितिन को ले गए थे। खेत से भूसा लादकर वापस आते समय नितिन ट्राली के ऊपर बैठा था। ट्रैक्टर ट्राली पंचायत भवन के निकट पहुंची, तो नितिन वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें