संभल। डायवर्जन खत्म होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर में अलग-अलग स्थानोें पर जाम की स्थिति बनी रही। चंदौसी चौराहे से लेकर चौधरी सराय चौराहे तक दिनभर जाम के हालात बने रहे। जाम की समस्या से निपटने का दावा करने वाली पुलिस भी बेबस नजर आई। हालत यह रहे कि दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने बताया कि डायवर्जन जैसे ही खत्म हुआ तो इधर-उधर खड़े वाहनों ने जल्दी निकालने के चक्कर में वाहनों को दौड़ाया। इस कारण जाम के हालात रहे। हालांकि, इस पर काबू पाया गया था। व्यवस्थित तरीके से वाहनों को गुजारा गया। संवाद