फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टूट कर गिरी पेड़ की टहनी से हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के परियावली के नजदीक असमोली मार्ग पर शनिवार को हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। एक व्यक्ति का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने से पेड़ की शाख टूटकर बाइक सवारों पर गिर गई थी।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी संतोष अपने बड़े भाई की करीब दस वर्षीय बेटी मोनिका और मोनिका के मामा चंदौसी के असालतपुर निवासी महेश (28) पुत्र हिमंचल के साथ बाइक से असमोली स्थित बूढ़े बाबा के थान पर जात लगाने गए थे। लौटते समय परियावली के निकट ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे लगे पेड़ की शाख टूटकर बाइक पर गिर गई। इसमें महेश और संतोष को काफी चोट लगी।
महेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संतोष का उपचार चल रहा है। मासूम बालिका को मामूली चोट लगी थी। नखासा थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कई मुख्य मार्गों पर लटकी हैं पेड़ों की शाखाएं
जिले में कई मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की शाखें बीच मार्गों पर लटक रही हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है तो हादसों का भी डर बना रहता है। ओवरलोड वाहनों के टकराने से पेड़ की शाखाएं आए दिन टूट जाती हैं।
इसी तरह के हादसे में चंदौसी के असालतपुर निवासी महेश की मौत हो गई। रविवार को भी इसमें सुधार होता नजर नहीं आया। जबकि सर्दी आने से पहले ही जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सड़क सुरक्षा की बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद भी संभल से चंदौसी, मुरादाबाद, असमोली मार्ग पर शाखाएं नीचे लटकी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें