फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेडिकल कॉलेज और ब्लड बैंक से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले को मेडिकल कॉलेज मिलने से जहां युवाओं के लिए मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई के लिए राह आसान हुई है। वहीं जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के संचालन से सैकड़ों मरीजों को रेफर होने की समस्या से निजात मिली है। चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) को मंजूरी मिली है। इसी तरह जिला अस्पताल के निर्माण का रास्ता भी इसी वर्ष साफ हुआ है। इसे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत बनी हैं और आम लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


000000000000
एक हजार यूनिट क्षमता ब्लड बैंक शुरू हुआ
जिला अस्पताल में तमाम मरीज ब्लड की उपलब्धता तत्काल नहीं होने के चलते रेफर किए जाते थे। मरीजों के तीमारदार मुरादाबाद न जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया करते थे, लेकिन अब जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो गया है तो मरीज रेफर नहीं किए जाते। इन रेफर होने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाएं शामिल रहती थीं। इस समस्या से भी लोगों को इसी वर्ष राहत मिली है।
00000000000000000
फायर फाइटिंग सिस्टम लगा, मरीजों के लिए सुरक्षित हुआ जिला अस्पताल
जिला अस्पताल की बिल्डिंग बने हुए तो कई वर्ष गुजर गए। 12 वर्ष से बिल्डिंग में जिला अस्पताल संचालित हो रहा है। इस बिल्डिंग में दो हजार से ज्यादा तीमारदार और मरीज पहुंचते हैं लेकिन इस बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगा था। इसी वर्ष 57 लाख रुपये की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों की भी सुरक्षा बढ़ी है।
विज्ञापन

0000000000000000
मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई, नियमित हो रही ओपीडी
संभल के भवानीपुर में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बना है। इस मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष पढ़ाई शुरू हुई है। नियमित विशेषज्ञों के द्वारा ओपीडी की जा रही है। वहीं युवाओं के लिए मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए राह आसान हुई है। इस मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष 50 सीटों पर एमबीबीएस के प्रवेश हुए हैं। अगले वर्ष से एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के साथ ही पैरामेडिकल की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
000000000000000000
क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) चंदौसी सीएचसी में बनेगी
चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) इसी वर्ष मंजूर हुई है। जिसका काम शुरू हो गया है। सभभीा क्रिटिकल मामले के मरीजों को इस यूनिट में उपचार मिल सकेगा। इस यूनिट की 60 बेड की क्षमता रहेगी। इस यूनिट के बनने से उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी जो हादसे का शिकार हो जाते हैं और बेहतर उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल या मुरादाबाद के अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इस यूनिट में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञों के अलावा अन्य कई विशेषज्ञों की तैनाती होगी।
000000000000000

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। चंदौसी सीएचसी में सीसीयू बनने से आम लोगों को राहत मिलेगी। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन हो रहा है। ब्लड बैंक संचालन से भी आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
00000000000000000
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास लगातार जारी है। इस वर्ष कई सौगात मिली हैं। जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जो कार्य अधूरे हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें