फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर माह ठेले, पटरी दुकानदारों को मिलेंगे 1000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में नगर निकायों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले पंजीकृत श्रमिक, ठेले लगाने वाले पटरी दुकानदार आदि को एक हजार रुपये के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। प्रशासन ने खंड विकास अधिकारियों से ग्राम पंचायतवार डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि समय पर उन्हें धनराशि दी जा सके।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी की ओर से खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाकर इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इन्हीं अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि यह संबंधित अधिकारियों से दैनिक रुप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेड़ी, खोका आदि लगाने वाले पटरी दुकानदार, पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, ई-रिक्शा चालकों, पल्लेदार, धोवी, हलवाई आदि का सर्वे कराकर प्रति परिवार एक हजार रुपये की धनराशि दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें