फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशा व्यापारी के घर आग लगी शीशा व्यापारी के घर आग लगी, झुलसने से मां की मौत

विज्ञापन
व्यापारी के घर में लगी आग। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। एल्युमिनियम-शीशा व्यापारी के घर में लगी आग में झुलसने से वृद्ध मां की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के नगर के नया बाजार पुराना डाकखाना रोड निवासी एल्युमिनियम-शीशा व्यापारी अनुराग वार्ष्णेय उर्फ रज्जन के घर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। व्यापारी को सुबह करीब पांच बजे आग लगने का आभास हुआ तो उसने पत्नी कल्पना व बेटी मानवी को छत से रास्ते से पड़ोसी के मकान में उतार कर उन्हें बचाया। वहीं 11 वर्षीय बेटे अनुकल्प को खिड़की का शीशा तोड़कर सड़क से नीचे कूदाया। हालांकि, इस दौरान पड़ोसियों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे, ताकि किशोर को चोट न लगे। इस बीच व्यापारी की 70 वर्षीय मां सरोज देवी बुरी तरह झुलस गईं। सूचना पहुंची दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर में घुसकर वृद्धा को निकाला और निजी अस्पताल ले गए। जहां, चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से नीचे बेसमेंट व भूतल पर बने गोदाम में आग लगी, जो धीरे-धीरे बने प्रथम तल के कमरों में पहुंच गई। व्यापारी के मुताबिक कमरे में रखी नकदी व कीमती सामान समेत गोदाम में रखा एल्युमिनियम, फाइबर व शीशा जल गया। सूचना मिलते ही सीओ चंदौसी अशोक कुमार भी पहुंच गए। लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर आग से होने वाली क्षति का आकलन कर प्रशासन को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें