फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चलती बाइक से कूदी युवती, पुलिस से बोली नहीं पता नोएडा से कैसे यहां पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी में मंगलवार की दोपहर दो बजे करीब बाइक पर बैठी एक युवती अचानक कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। बाइक सवार मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में रहकर बिल्डिंग में साफ सफाई का काम करती है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। बताया कि उसको एक युवक ने नशा कराया था। इसके बाद जब होश आया तो बाइक पर थी। पांच युवक कहीं लेकर जा रहे थे। गांव अहरोला नवाजी में लोग दिखाई दिए तो बाइक से कूद गई। वहीं ग्रामीणों ने युवती को बेचने का अंदेशा जताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर पांच लोग थे। युवती के कूदने के बाद वह सभी बाइक से भाग गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। युवती पुलिस की निगरानी में है। जो लोग बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे, उनकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें