फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्व सभासद की हत्या का चौथा आरोपी नहीं आ रहा पुलिस के हाथ, पुलिस तलाश करने का दावा कर रही

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में पूर्व सभासद की हत्या का चौथा आरोपी दानिश दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पूर्व सभासद की हत्या के तीन आरोपी पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। आरोपियों ने पूर्व सभासद की हत्या छेड़खानी के मामले में समझौता नहीं करने पर की थी। आरोपी पक्ष के दो युवकों ने पूर्व सभासद की नाबालिग दो बेटियों के साथ 16 जुलाई की रात को छेड़खानी की थी। पूर्व सभासद ने जब आरोपी पक्ष से शिकायत की थी तो उनके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना में 20 जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट छेड़खानी व मारपीट में दर्ज की थी। इसमें छेड़खानी के दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। जबकि मारपीट के दो आरोपी जमानत पर हैं। इसी छेड़खानी के मामले में आरोपी पक्ष समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब पूर्व सभासद ने समझौता करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने दो सितंबर की सुबह घर में घुसकर पूर्व सभासद की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस हत्या में अली मोहसिन, अली जामिन, साहिल और दानिश को आरोपी बनाया गया। इसमें दानिश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तीन आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें