सिरसी। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे सिरसी सुपर लीग थ्री क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच जैन क्लब और सिरसी चैंपियन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सिरसी चैंपियन ने जैन क्लब को 29 रन से हराकर मैच जीता। जबकि दूसरा मैच किंग मेकर और एएस क्लब के बीच खेला गया। इसमें एएस क्लब जीता।
पहले मैच में जैन क्लब के कप्तान फिरोज आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिरसी चैंपियन पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। जैन क्लब 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 110 रन ही बना सकी। सिरसी चैंपियन ने 29 रन से मैच जीत लिया।
मेन ऑफ द मैच रिजवान रहे। दूसरे मैच में किंग मेकर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएस क्लब ने 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। इसमें एएस क्लब के जुबैर ने 68 रन बनाए। इस प्रदर्शन पर उन्हें मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एंपायर की भूमिका अता अब्बास और अकबर अब्बास ने निभाई।