फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बही तीन किशोरियों के परिजनों को देवी आपदा में चार-चार लाख का मुआवजा मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में बही तीन किशोरियों के परिजनों को देवी आपदा में चार-चार लाख का रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगा घाट पर 9 अप्रैल को नहाते समय बही तीन किशोरियों के परिजनों को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा देवी आपदा योजना के अंतर्गत दिया जाएगा। चार-चार लाख रुपये किशोरियों के परिजनों को मिलेंगे। मुआवजा राशि दिए जाने के लिए चंदौसी तहसील प्रशासन तैयारी कर रहा है। गुन्नौर एसडीएम का दावा है कि आठ से दस दिनों में मुआवजे की राशि पीड़ित परिवारों को मिल जाएगी। मालूम हो 9 अप्रैल को कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा निवासी जीतू पुत्र खुशीराम परिवार व रिश्तेदारों के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगा घाट पर अपनी छह महीने की बेटी निर्मला और तीन वर्षीय बेटे बिट्टू का मुंडन संस्कार कराने आए थे। उनके साथ परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार और परिचित समेत 31 लोग थे। कुद लोग गंगा में नहाने लगे। इसमें नौ लोग बहने लगे तो गांव मोलनपुर डांडा निवासी किसान हरि सिंह ने छह लोगों को अपनी पुत्रवधू की साड़ी से बाहर निकाल लिया था। जबकि गांव बिचैटा निवासी प्रिंयका (15) पुत्री मोतीलाल, गीता (15) पुत्री वीर सिंह और सरिता (14) पुत्री दिनेश बह गई थीं। दो किशोरियों के शव तो 10 अप्रैल को मिल गए थे। जबकि तीसरी किशोरी का शव 11 अप्रैल को मिला था। इन तीनों किशोरियों की मौत को प्रशासन ने देवी आपदा के अंतर्गत माना और इसी क्रम में मुआवजे की संतुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें