फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाहुबली की थीम पर नजर आएगा दशानन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। विजयादशमी के मौके पर इस बार रामबाग बाग धाम पर रावण दहन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पुतले की लंबाई बढ़ाने के साथ ही पुतले को बाहुबली (योद्धा) का स्वरूप दिया जा रहा है। पुतले की पोशाक में भी तब्दीली की गई है, ताकि वह योद्धा जैसा दिखे।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ के तत्वावधान में हर वर्ष रामबाग धाम पर रावण दहन किया जाता है। इस बार लोहे की सरिया और एंगल से ढांचे को नया रूप दिया जा रहा है। पिछले पंद्रह दिन से कर्मचारी ढांचा तैयार करने में लगे हुए हैं। संघ के अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय ने बताया कि अब तक रावण के पुतले की ऊंचाई मय कोठरी के 27 फीट थी। अब 35 फीट कर दी गई है।
खास बात ये कि पुतले को बाहुबली की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पुतले की भुजाएं, छाती आदि स्ट्रक्चर को बाहुबली की तरह रूप दिया जा रहा है। रावण के पुतले के दस मुखौटे तैयार किए जा रहे हैं। तैयारी में उनके साथ संघ के मंत्री चिराग फैंसी, कोषाध्यक्ष नितिन वार्ष्णय, विशेष सहयोगी देवेश नाथ वार्ष्णेय आदि टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

-

पोशाक में भी की गई तब्दीली
संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार रावण का पुतला पूरी तरह योद्धा की तरह नजर आएगा। हर बार रावण के पुतले को धोती कुर्ता पहनाया जाता था। इस बार कुर्ता नहीं पहनाया जाएगा। नीचे के हिस्से में धोती पहनाई जाएगी और सीने पर सिर्फ आभूषण पहनाए जाएंगे।

-
शिवाकाशी की रंग-बिरंगी आतिशबाजी रहेगी आकर्षण

वार्ष्णेय नवयुवक के अध्यक्ष ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी रावण दहन मंगलवार को रात नौ बजे किया जाएगा। रावण दहन में शिवाकाशी की आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दहन से एक घंटे पहले से आतिशबाजी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान आसमान रंग बिरंगी आतिशबाजी से जगमग नजर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें