शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब गांव मालपुर निवासी बब्लू मालपुर के अड्डे पर लगने वाले ठेले से पकौड़ी लेने गया था। पकौड़ी की तौल को लेकर पकौड़ी वाले से उसका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों मारपीट करने लगे।
इस दौरान बब्लू का चचेरा भाई विष्णु वहां आ गया और मारपीट कर रहे दोनों लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद पकौड़ी वाले ने कढ़ाई में रखा गर्म तेल निकाकर विष्णु पर डाल दिया। गर्म तेल से वह बुरी तरह झुलस गया।
पीड़ित थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने झुलसे युवक को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।