फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सवारियां उतारते वक्त रोडवेज बस के चालक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम पांच बजे के करीब सड़क किनारे सवारियों को उतारते वक्त रोडवेज बस के चालक और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। घायल चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी खालिद रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक हैं। खालिद ने बताया कि वह शनिवार की शाम पांच बजे के करीब सवारियों से भरी बस को लेकर संभल पहुंचे थे। जहां चंदौसी चौराहे पर बस को सड़क किनारे खड़ा करके सवारियों को उतार रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और सड़क किनारे सवारियां उतारने को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो आगे आकर देख लेने की बात कही।
आरोप है कि जैसे ही वह बस लेकर रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचे तभी बाइक सवारों ने बस को रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए। मारपीट होते देख आसपास के लोग व अन्य स्टाफ कर्मी मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। बाद में घायल खालिद थाने पहुंचे और आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें