फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेता भरी ट्राली से बाइक टकराई, दो लोगों की मौत

Thu, 21 Jun 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र में इस्लामनगर से आ रही बाइक, सामने खड़ी रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें बाइक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मासूम घायल हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस दोनों के शवों को संयुक्त चिकित्सालय ले आई।  
विज्ञापन

   
मुहल्ला गणेश कालोनी निवासी शेर सिंह (45) पुत्र रामलाल मूल रुप से जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव मियांपुर दौरा के मूल निवासी हैं। लेकिन अब चंदौसी की गणेश कालोनी में रहते हैं। मियापुर दौरा गांव में बुधवार को दावत थी। शेर सिंह, अपनी मासूम पुत्रियों रोशनी व सपना को लेकर मुहल्ले के अतर सिंह (50) पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से दावत खाने गांव गया था। देर रात आठ बजे वह दावत खाकर लौट रहा था। जब वह चंदौसी इस्लामनगर रोड स्थित ग्राम बर्रई व मई के बीच पहुंचा तो वह सड़क किनारे खड़ी रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें शेर सिंह व अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेर सिंह की दोनों पुत्रियां घायल हो गई। 

शेर सिंह के मोबाइल पर फुफेरे भाई राजू पुत्र ओमकार का फोन आया तो वहां पहुंच चुकी पुलिस ने राजू को हादसे की जानकारी दी। उसने मौके पर आकर शवों की शिनाख्त शेर सिंह व अतर सिंह के रुप में की। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी। पुलिस एंबुुलेंस की मदद से दोनों के शवो को संयुक्त चिकित्सालय ले आई। सूचना मिलने पर शेर सिंह की मां सावित्री अस्पताल आ गई। जिसका रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस अतर सिंह के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें