संभल। दो साल की बच्ची की बच्ची अलमाजिया की जान जाने के बाद भी सिस्टम नहीं पसीजा। 48 घंटे बाद भी मौत का नाला खुला है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है।
चौधरी सराय में तकिये वाली मस्जिद के निवासी शहजाद की बेटी बुधवार की सुबह 10 बजे घर से खेलने निकली थी। मां गुलफिशा ने अपने पति को बच्ची के गायब होने की जानकारी दोपहर को दी थी। परिवार तलाश करता रहा लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। देररात चौधरी सराय के नाले पर पुलिस की टीम पहुंची तो पांच फीट से ज्यादा गहरे नाले में बच्ची का शव पड़ा मिला।
यदि नाला कवर होता तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी। खुला नाला बच्ची की मौत का कारण बन गया। जिम्मेदार इसके बाद भी नहीं चेत रहे हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि चार बेटे व तीन बेटियों में अलमाजिया सबसे छोटी थी। वहीं, पालिका के ईओ का कहना है कि शहर में काम चल रहा है। इस नाले को भी बंद कराया जाएगा।
हालांकि घटना के बाद भी नाला बंद न कराना जिम्मेदाराें की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। बता दें कि शहर में कई ऐसे नाले हैं जो बारिश होने के बाद मौत के नाले बन जाते हैं। इसके बाद भी बरसात से पहले इनको कवर नहीं किया गया।
00000000
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। नाले के पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। खेलते समय ही बच्ची नाले में गिरी होगी।
कुलदीप सिंह, सीओ
0000
नाले कवर कराए जा रहे हैं। चौधरी सराय का नाला भी कवर कराया जाएगा। सभी नाले कवर कराए जाने हैं, ताकि हादसे रोके जा सकें।
आदित्य प्रकाश, ईओ, पालिका