फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल । मोहल्ला सीकरीगेट में युवक का शव मकान के बीच लगे जाल में फंदे से लटका मिला। युवक घर में अकेला रहता था। युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला सीकरीगेट निवासी सुदेशी (25) मोची का काम करता था और घर में अकेला रहता था। युवक के पिता परिवार के साथ दिल्ली और बड़ा भाई रिकूं परिवार के साथ बिलारी में रहता है। शुक्रवार की सुबह मकान का मुख्य दरवाजा खुला था। उधर से गुजर रहे पड़ोसी ने मकान में झांककर देखा, तो वह सन्न रह गया। मकान में लगे लोहे जाल से चुनरी के फंदे से सुदेशी का शव लटक रहा था। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में बिलारी से युवक का बड़ा भाई रिंकू भी आ गया। रिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। इंस्पेक्टर चंदौसी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अविवाहित था युवक, किसी से नहीं था कोई विवाद
भाई रिंकू ने बताया कि सुदेशी अविवाहित था। वह चंदौसी में अकेला रहता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें