फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव वी बहादुर शनिवार दोपहर को 12 बजे करीब प्रमोद कुमार पुत्र प्रेमपाल का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार बबराला में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह आठ बजे करीब फसल देखने के लिए गांव आए थे। दोपहर के समय अचानक शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई संजीव ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। किसी मानसिक तनाव में भी नजर नहीं आ रहे थे। मौत की हकीकत जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। मृतक की पत्नी शशि कुमारी का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें