फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर में महिला मिथलेश (27) पत्नी विजयपाल का शव गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने गला दबाकर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रजपुरा थाना क्षेत्र के ही गांव शाहपुर निवासी पिता नेम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मिथलेश की शादी पांच वर्ष पहले जैतोरा गांव निवासी विजयपाल के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
बुधवार की रात दस बजे किसी ने मृतका के पिता को बताया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी है और शव को पेड़ पर लटका कर भाग गए हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की जानकरी करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें