फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फसल की रखवाली करने गए किसान का चारपाई पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया रुद्र में सोमवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान का शव मंगलवार की चारपाई पर मिला। घटना से परिजनों ने कोहराम मच गया। मृतक के भाई महेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव खेरिया रुद्र निवासी प्रेमपाल सिंह 57 वर्ष सोमवार की रात आठ बजे अपने खेत पर फसल की छुट्टा पशुओं से रखवाली करने गया था। मंगलवार की सुबह प्रेमपाल को जल्दी न उठने पर पड़ोसी खेत में रखवाली कर रहे किसान नवाब सिंह व छोटे सिंह उसकी झोपड़ी पर पहुंचे तो वह मृतक अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। इस पर दोनों किसानों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे विलाप करने लगे। मगर किसान की मौत की कारण स्पष्ट नहीं हो होने पर मृतक के भाई महेश यादव ने तहरीर देकर भाई की मृत्यु का कारण जानने को पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि मृतक के भाई महेश यादव की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें