फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सब्जी लेने गए युवक की रेल ट्रैक पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- वजीरगंज थाना क्षेत्र के करेंगी रेलवे स्टेशन के पास खरीदारी करने गया था गिरीश
विज्ञापन

- पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का कर रही है दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र में सब्जी और किराने का सामान लेने गए युवक की लाश रेल ट्रैक पर मिली। राहगीरों ने उसका शव देखा तो मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का दावा कर रही है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी 35 वर्षीय गिरीश पुत्र चंद्रपाल किराने की दुकान चलाने के साथ ही सब्जी बेचने का भी काम करता था। मंगलवार की सुबह सात बजे वह करेंगी रेलवे स्टेशन के पास सब्जी और किराने का सामान लेने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। इसके बाद परिजन जहां से वह किराने का सामान खरीदता था उस दुकान पर पहुुंचे तो पता चला कि वह दुकान पर नहीं आया है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पूर्वाह्न के समय किसी ने सूचना दी कि करेंगी रेलवे स्टेशन से काफी दूरी पर उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। यह सुनते ही परिजनोंं के होश उड़ गए। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस संबंध में एसएचओ धनंजय पांडेय ने भेजा कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें