चंदौसी। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। पहले पोस्ट ग्रेजुएशन में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। इस बार एमए, एमएससी व एम कॉम में प्रवेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होंगे।
नगर के एसएम डिग्री कॉलेज के अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। इस बार एमए, एमएससी व एमकॉम में प्रवेश के लिए दाखिले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बजाए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से हो रहे हैं। इस बार पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हो रही हैं।
एसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्या हेमंत सक्सेना ने बताया कि पहले पोस्ट ग्रेजुएशन में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी लेकिन, अब इस तिथि को आगे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन में ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं अपने आवेदन की हार्ड कॉपी 18 सितंबर तक कॉलेज में जमा कर सकेंगे। प्राचार्या ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं ले सकेंगे।