फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से करंट उतरा, पशु की मौत, चार लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सार

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर खालसा में हाईटेंशन लाइन का करंट भूमि में उतर आया।नरेश और उसके बेटे विरलेश को भी मामूली करंट का झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर खालसा में हाईटेंशन लाइन का करंट भूमि में उतर आया। करंट की चपेट में आकर एक पशु की मौत हो गई। जबकि गांव में सफाई कर रहे कर्मचारी और एक मजदूर व पिता-पुत्र बाल-बाल बचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

साकिन शोभापुर खालसा में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे किसान नरेश पाल अपने पुत्र विरलेश यादव के साथ बैलगाड़ी से खेत से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में नाले के पास विद्युत पोल के सहारे हाईटेंशन लाइन का करंट नाले में प्रवाहित हो रहा था। नाले में बैल का पैर गया तो उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। नरेश और उसके बेटे विरलेश को भी मामूली करंट का झटका लगा।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मोहल्ले में साफ-सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी कौशल कुमार और मजदूर कल्लू सिंह भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। प्रदर्शन करने वालों में वीर सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव, मनीराम यादव, नरेश पाल, राजवीर सिंह, मुलायम सिंह यादव, अनोज कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

करंट से बैल की मौत हो जाने की सूचना अधिशासी अभियंता चंदौसी के द्वारा प्राप्त हुई थी। जांच पड़ताल की जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें