चंदौसी। वीनस शुगर मिल मझावली में विधिवत पूजन और चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2023-24 की शुरूआत की गई। मेरठ से पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराया। इसके वीनस ग्रुप आफ कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम सिंह, इकाई प्रमुख आरके सिंह, महाप्रबंधक गन्ना शाहिद खान ने चेन यानी कैन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की।
सीईओ अनुपम सिंह ने सर्वप्रथम बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर पहुंचे किसान कासमपुर निवासी करन सिंह, धतरा शेख निवासी लल्लू सिंह, कासमपुर जगरूप निवासी सोमपाल सिंह, क्रय केंद्र गणेशपुर से प्रेम सिंह को मिष्ठान व कंबल देकर सम्मानित किया। इकाई आरके सिंह ने किसानों से अपील की है कि वह स्वच्छ गन्ने की आपूर्ति चीन मिल को करें। इस मौके पर गन्ना विकास समिति चंदौसी के चेयरमैन सुबोध शर्मा, सचिव दयाराम, ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक विनोद त्रिपाठी ने किसानों से अपने क्रमवार गन्ना शुगर मिल को सप्लाई करने की बात कही। इस मौके पर सीएफओ सचिव गुप्ता, भागवत प्रसाद, सुधाकर ओझा, आलोक शर्मा, डीके शर्मा, विकास बाबू, विनोद यादव, राजीव कौशल, पवन कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।