फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम सत्यव्रत चौकी और तहसील में बनेगा

Fri, 02 May 2025 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

नगर पालिका, संभल क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से लगने वाले 224 सीसीटीवी कैमरों का संचालन सत्यव्रत पुलिस चौकी और संभल तहसील परिसर से होगा। यहीं से पूरे शहर की निगरानी होगी। इसके दोनों ही स्थानों पर कंट्रोल रूम बनेगा। शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट के साथ नगर पालिका पहुंचकर इसकी रूपरेखा बनाई।संभल शहर में पालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी के साथ विस्तृत चर्चा की। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे इसी सप्ताह लगने शुरू हो जाएंगे। अभी तक टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए काम शुरू नहीं कराया गया था। बताया कि प्रमुख स्थानों पर यह कैमरे लगाए जाने हैं। जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
मालूम हो कि 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से लगातार शहर में चौकसी बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में पालिका द्वारा भी शहर के 60 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसमें ज्यादातर वह इलाके हैं जो बवाल के दौरान प्रभावित रहे थे। इन इलाके के प्रमुख चौराहे, तिराहे पर यह कैमरे लगेंगे। निगरानी पुलिस द्वारा की जाएगी। इससे शहर में सुरक्षा मजबूत होने के साथ ही हर गतिविधि पर पूरी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे संभल कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र के इलाके में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। भीड़ जामा मस्जिद के पिछले हिस्से से एकत्र हुई थी। बवाल के बाद यह भीड़ भी नखासा तिराहे की ओर भागी थी। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस पर हमला किया गया था। ईओ ने बताया कि इन पहले से भी सीसीटीवी कैमरे शहर में लगे हैं। इन सभी कैमरों का कंट्रोल रूम एक साथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें