फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निर्माण के नक्शे की जांच होगी, अगली सुनवाई पर लिया जाएगा निर्णय

Wed, 02 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के आसपास हुए निर्माणाें में दो ही लोगों ने नक्शे एसडीएम कोर्ट में पेश किए हैं। मंगलवार को यह नक्शे विनियमित क्षेत्र के जेई को जांच के लिए दिए गए हैं। इसमें जांच की जाएगी कि जो नक्शे पेश किए गए हैं उसके अनुसार ही निर्माण किया गया है या नहीं। इसके बाद अगली सुनवाई में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा निर्माण करने पर 25 अगस्त को 33 लोगों को नोटिस किए थे। इन 33 लोगों में से ही 31 लोगों ने नक्शे पेश किए हैं। एसडीएम ने बताया कि अगली सुनवाई 17 सितंबर को की जानी है। जो दो लोगों ने नक्शे पेश किए हैं तक उसकी भी जांच कराने के निर्देश विनियमित क्षेत्र के जेई को दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जिस इलाके में नोटिस जारी किए गए हैं वह विनियमित क्षेत्र का हिस्सा है। महायोजना-2031 प्रभावी है। ऐसे में बिना नक्शा स्वीकृत कराए गए निर्माण गलत हैं। इन निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें