फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना अनुमति बनाई जा रही मस्जिद का निर्माण ध्वस्त कराया

Fri, 13 Nov 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील क्षेत्र के कुतुबपुर सक्ता गांव में बिना अनुमति बनाई जा रही मस्जिद का निर्माण कार्य प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान ऐंचोड़ा कंबोह समेत चार थानों का पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति निर्माण को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान 23 और 24 अक्तूबर को वक्फ संख्या 81 (वक्फ मस्जिद करीम) के मुतवल्ली को नोटिस जारी किया गया। उन्हें 28 अक्तूबर को अभिलेखों के साथ पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था।
मुतवल्ली के प्रतिनिधियों ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। इसके बाद दो नवंबर की तारीख तय की गई। दो नवंबर को मुतवल्ली ने खतौनी, वक्फ बोर्ड में मस्जिद के पंजीकरण का प्रमाणपत्र और तौलियत प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। हालांकि, वे नवनिर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ या स्थानीय प्रशासन से जारी अनुमति का कोई आदेश नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद चार नवंबर को सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इस पर छह नवंबर को एसडीएम विकास चंद्र ने तहसीलदार को ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए 18 सदस्यीय राजस्व टीम बनाई। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को इस टीम का प्रभारी बनाया गया।
बीडीओ असमोली को 20 सफाईकर्मियों और आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर रहने के निर्देश दिए गए थे। ग्राम प्रशासक और ग्राम सचिव को मनरेगा मजदूरों की व्यवस्था करने को भी कहा गया। बृहस्पतिवार को प्रशासन की कड़ी निगरानी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई।
तीन पहले शुरु कराया गया था निर्माण
मस्जिद का निर्माण तीन माह पहले ही शुरु कराया गया था। नमाज आदि गतिविधियां भी शुरु की गई थीं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पूरी चौकसी बरती। सीओ अमन सिंह, असमोली थाना प्रभारी सुनील कुमार, ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी आदि मुस्तैद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें