फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनाव में ड्यूटी करने आए होमगार्ड की हालत बिगड़ी

Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जनपद बांदा से चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड की सोमवार सुबह करीब चार बजे हालत बिगड़ गई। जिसके बाद बीओ राज कुमार सिंह एवं साथी होमगार्ड ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जनपद बांदा की अलीगंज चौकी में तैनात होमगार्ड श्याम लाल चुनाव ड्यूटी के चलते शहर के नानक चंद्र इंटर कॉलेज में रूका हुआ था। यहां से उसे नरौली चुनाव में ड्यूटी करने जाना था। सोमवार सुबह चार बजे करीब उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद बीओ राज कुमार सिंह व साथी होमगार्ड उसे सीएचसी उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक ने डायरिया के लक्षण बताकर होमगार्ड को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। बीओ राज कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड के बीमार होने पर रिजर्व में रखें गए होमगार्ड को ड्यूटी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें