फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अच्छे दोस्तों की संगत को बताया जीवन के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। मोहल्ला चौधरियान में हुई मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सुबहान रजा ने कहा कि अच्छे दोस्तों और नेक लोगों की संगत जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण होती है। बहुत खुशनसीब हैं वे लोग जिन्हें ऐसे दोस्त मिलते हैं, जो उन्हें नेकी, सच्चाई और सही रास्ते पर चलने की सीख देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरान इंसान को नेक लोगों की संगत अपनाने की शिक्षा देता है। अल्लाह ने सच्चे लोगों के साथ रहने की ताकीद की है। हदीस में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने अच्छे और बुरे साथी की मिसाल देकर समझाया कि इंसान अपने साथ रहने वालों से प्रभावित होता है। मौलाना ने कहा कि हजरत अली अलैहिस्सलाम और हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथियों की जिंदगी हमारे लिए बेहतरीन मिसाल है।
उनके साथी मुश्किल हालात में भी हक और सच्चाई के रास्ते पर डटे रहे और अपने इमाम का साथ नहीं छोड़ा। कर्बला के वफादार साथियों ने कुर्बानी, वफादारी और सच्ची दोस्ती की ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी लोगों को सीख देती है। उन्होंने कहा कि मां-बाप को चाहिए कि वे बच्चों की दोस्ती और संगत पर ध्यान दें और उन्हें नेक, ईमानदार तथा अच्छे किरदार वाले लोगों की संगत अपनाने की सीख दें। अच्छी संगत इंसान के किरदार को बेहतर बनाती है, जबकि बुरी संगत इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें