फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड-पे की फाइल स्वीकृत कराने को लिपिक ने मांगी घूस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक द्वारा शिक्षक से ग्रेड-पे की फाइल को आगे बढ़ाने (स्वीकृत कराने) के लिए घूस मांगने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने घूस मांगते समय वीडियो बनाकर मामले की डीआईओएस से शिकायत की। इस पर डीआईओएस ने आरोपी लिपिक के निलंबन की संस्तुति करते हुए संयुक्त निदेशक (माध्यमिक) मुरादाबाद को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

संभल नगर के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक महेश यादव ने डीआईओएस से की शिकायत में बताया कि वह विद्यालय में 19 मार्च 2012 से 4600 रुपये के ग्रेड-पे पर स्थायी रूप से कार्यरत है। सेवा में दस साल पूरे होने पर अब 4800 रुपये का ग्रेड पे का लाभ मिलना है। ग्रेड पे की फाइल डीआईओएस कार्यालय भेजी गई थी। फाइल की स्थिति जानने के लिए वह डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सत्यपाल सिंह से जानकारी चाही। आरोप है कि उन्होंने ग्रेड पे की फाइल को आगे बढ़ाने यानी स्वीकृति के लिए सुविधा शुल्क (घूस) की मांग की। कहा कि बिना पैसे कोई काम नहीं होगा। कहा कि ग्रेड पे लागू कराने के लिए समिति बनी हैं। उसमें मैं भी शामिल हूूं। पैसों की डिमांड करते समय शिक्षक ने वीडियो बना लिया। इसके बाद शनिवार को डीआईओएस के पास वीडियो सहित शिकायत की है। डीआईओएस ने आरोपी लिपिक सत्यपाल सिंह को पटल से हटाकर उनके निलंबन की संस्तुति करते हुए जेडी (माध्यमिक) को पत्र लिखने की बात कही है।
वरिष्ठ लिपिक पर पैसे मांगने के आरोप की शिकायत मिली है। पीड़ित ने वीडियो के साथ शिकायत की है। इस मामले में आरोपी लिपिक को पटल से हटा दिया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति करते हुए जेडी (माध्यमिक) मुरादाबाद को पत्र लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें