फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

सार

आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई।करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़कों से पानी हटने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
The city was submerged due to rain for half an hour - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के एक घंटा बाद सड़कों से पानी उतर सका। इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली। शाम को भी बूंदाबादी हुई। बारिश होने से मौसम में सुहावना हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह दस बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई और आधे घंटे की बारिश से देखते ही देखते ही सड़कों की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, विकास नगर, पंचशील कालोनी, एफआर रोड, मोहल्ला कागजी, संभल गेट, आवास विकास कालोनी, सीता रोड, बिसौली गेट, सुभाष रोड पर नागरिकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़कों से पानी हटने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की। इसके बाद शाम को बूंदाबादी होती रही। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें