The city was submerged due to rain for half an hour
- फोटो : SAMBHAL
सोमवार की अपराह्न हुई आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से शहर के अनेक स्थान पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बूंदाबांदी का क्रम शाम तक जारी रहा।
सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए और करीब तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। आधा घंटे की झमाझम बारिश से शहर के गोशाला रोड, स्टेशन रोड, आवास विकास कालोनी, शक्ति नगर, पंचशील कालोनी, विकास नगर, मुंसिफ रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं संभल में शंकर चौराहे से अस्पताल चौराहा तक, जिला अस्पताल समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
गुन्नौर की जुलेपुरा बाजार, तहसील रोड, सदर बाजार समेत नगर की अधिकतर सड़कें बारिश के पानी से जलमग्न हो गईं। गुन्नौर कोतवाली में भी बारिश का पानी भर गया। उधर, बबराला के रेलवे स्टेशन मार्ग, मुख्य बाजार, सराफा बाजार, टंकी मोहल्ले की भी सड़कें पर जल-जमाव हो गया।