फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीआई टैग का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने संभल हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के हॉर्न क्राफ्ट के जीआई टैग का प्रमाणपत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया है। साथ ही हस्तशिल्प कारोबार की सराहना की है। कहा है कि अब संभल को दुनियाभर में हस्तशिल्प को जीआई टैग के माध्यम से पहले से भी बेहतर ढंग से पहचाना जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संभल के हॉर्न क्राफ्ट को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ताहिर सलामी और सचिव कमल कौशल वार्ष्णेय को दिया। मुख्यमंत्री ने संभल के उत्पादों को देखकर कारीगरों की प्रशंसा भी की और कहा की निर्यात के क्षेत्र में संभल की अग्रणी भूमिका है। संभल में बन रहे कॉमन फैसिलिटी सेंटर की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान पद्म श्री रजनीकांत, सुहेल परवेज, शहादत हुसैन, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सुहैब, शाजिया खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें