फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, एक की जान गई

Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला-चाऊपुर डांडा रोड पर पलटकर क्षतिग्रस्त हुई अनियंत्रित कार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गवां (संभल)।
विज्ञापन

रजपुरा क्षेत्र में बबराला-चाऊपुर डांडा रोड पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के लोहान निवासी वीरेंद्र (28) की मौत हो गई। जबकि, कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार सवार पंजाब के लुधियाना जा रहे थे।
उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव लोहान निवासी वीरेंद्र बृहस्पतिवार को गांव के ही अपने चार साथियों के साथ कार से चले थे। सभी काम करने के लिए पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। रजपुरा क्षेत्र में चाऊपुर डांडा गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वीरेंद्र की मौत हुई। जबकि, कार सवार उसके साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी रोड पर नवनिर्मित डिवाइडर से टकराई कार, सात लोग घायल

संभल। कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी चौराह के पास संभल-चंदौसी मार्ग पर नवनिर्मित डिवाइडर से कार टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी दफेदार खान और उनके साथ बैठे सभी लोग घायल हो गए। दफेदार खान शुक्रवार शाम कार में सवार होकर बदायूं जिले के गांव लक्ष्मीपुर से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। दफेदार खान कार लेकर जैसे ही चंदौसी चौराहे पर पहुंचे। अचानक से दफेदार खान का कार से नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दफेदार खान सहित सभी लोग मामूली रुप से चोटिल हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें