फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदी वाहन ने आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी वाहन ने आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से मारी टक्कर
विज्ञापन

वाहन में सवार थे 32 बंदी, कंटेनर को पुलिस ने लिया हिरासत में
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के पास आगे जा रहे कंटेनर में जिला न्यायालय चंदौसी से वापस मुरादाबाद जा रहे बंदी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बंदी वाहन का आगे का शीशा फूट गया। वाहन में बैठे बंदियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को हिरासत में ले लिया था तथा बंदी वाहन को मुरादाबाद के लिए रवाना किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजाना की तरह मुरादाबाद जेल से पेशी के लिए बंदी वाहन से बंदी जिला न्यायालय चंदौसी आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे बंदी वाहन वापस मुरादाबाद जा रहा था। वाहन में 32 बंदी, एक ड्राइवर, दो कांस्टेबल सवार थे। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव भुलावई के पास आगे कंटेनर जा रहा था। कंटेनर को ओवरटेक करते समय बंदी वाहन ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बंदी वाहन का शीशा फूट गया तथा बाइक साइट की खिड़की खराब हो गई। हादसे में वाहन में सवार कुछ बंदियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने खिड़की को सही किया तथा वाहन को मुरादाबाद के लिए रवाना किया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान वाहनों की लाइन भी लग गई। बंदी वाहन को रवाना करने के बाद पुलिस ने लाइन में लगे वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें