फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहले प्यार पाने के लिए छोड़ दिया था कप्तान ने हिंदू धर्म, अब पत्नी व बच्चाें समेत घर वापसी

Wed, 19 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
बहजोई के मंदिर में जयमाला डालने के बाद पति कप्तान के पैर छूती मुस्कान।
विज्ञापन
बहजोई (संभल) । हाथरस के गढ़ी जैनी निवासी कप्तान सिंह ने 15 वर्ष बाद अपनी मुस्लिम पत्नी मुस्कान के साथ हिंदू धर्म अपनाया है। उन्होंने मंगलवार को बहजोई के मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की रस्म भी पूरी की है। कप्तान सिंह प्यार की खातिर 15 साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाकर कप्तान खान बन गए थे।
विज्ञापन


कप्तान सिंह ने बताया कि वह 2010 में पश्चिम बंगाल काम करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात कोलकाता के मुर्शिदाबाद निवासी मुस्लिम युवती मुस्कान से हुई थी। दोनों में प्रेम हुआ और शादी करने का फैसला किया। मुस्कान के परिवार ने मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ही शादी की अनुमति दी थी। इसके बाद 2011 में मुस्लिम धर्म अपना लिया था और कप्तान खान बन गए थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनके नाम मोहम्मद सुहैल खान, रेहान खान और सुनैना खान हैं। आधार कार्ड में भी उनके यही नाम दर्ज हैं। मुस्लिम बनने के कारण कप्तान के घर वाले उन्हें और उनकी पत्नी को अपनाने को तैयार नहीं थे। इसलिए वह घर नहीं गए। परिजनों का कहना था कि वह मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाएंगे तभी संबंध रख सकते हैं।

ठेकेदार ने मजदूरी के रुपये नहीं दिए तो आहत होकर धर्म परिवर्तन का किया फैसला
कप्तान सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आकर वह करीब आठ वर्ष से संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के आढौल गांव निवासी ठेकेदार अजमत के पास रह रहे थे। उसके यहां मजदूरी करते थे। उन्होंने मजदूरी कर कुछ रुपये जमा किए थे। कुछ माह पहले जब उन्होंने ठेकेदार से अपने रुपये मांगे तो ठेकेदार ने विवाद शुरू कर दिया। वह धमकाता था। इस मामले में किसी ने साथ भी नहीं दिया। इससे आहत हो हयातनगर थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ही घर वापसी का मन बनाया। इस बारे में पत्नी मुस्कान से भी बातचीत की। पत्नी ने सहमति जताई तो हिंदू धर्म अपना लिया है।
विज्ञापन


आज डीएम को धर्म परिवर्तन की देंगे लिखित जानकारी, बच्चों के नाम भी बदलेंगे
बहजोई के अधिवक्ता रविशंकर ने बताया कि बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि कप्तान सिंह ने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन किया है। वहीं, कप्तान सिंह ने बताया कि उनका नाम कप्तान खान से कप्तान सिंह हो गया है और पत्नी का नाम मुस्कान देवी कर लिया गया है। बच्चों के नाम भी बदले जाएंगे। आधार कार्ड में संशोधन कराएंगे। बड़े बेटे मोहम्मद सुहैल खान का नाम कुणाल सिंह, छोटे बेटे रेहान खान का नाम विवेक सिंह होगा, जबकि बेटी सुनैना खान का नाम सुनैना ही रहेगा।
विज्ञापन




00000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें