मध्यम वर्ग में शुमार कारोबारी तो आम बजट से काफी खुश है लेकिन निर्यातक इस बजट को खास नहीं मान रहे हैं। निर्यातकों को ज्यादा राहत नहीं मिली है। इसके चलते वह बजट को भी खास नहीं मान रहे हैं। जबकि मध्यम वर्ग के कारोबारियों का कहना है कि वह इसी तरह के बजट की उम्मीद लगाए हुए थे। जो अब उम्मीद पूरी हो गई है। आयकर स्लैब में राहत दी गई है। इससे मध्यम वर्ग के कारोबारी तो राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन निर्यातकाें का कहना है कि उन्हें सहूलियत देने का प्रयास किया है लेकिन बिंदु स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
क्या बोले निर्यातक और कारोबारी-
स्मार्ट फोन, एलईडी टीवी, सस्ते हुए है, इससे आम नागरिकों को फायदा मिलेगा। साथ ही आयकर में जो छूट मिली है, उससे मध्यमवर्ग को भी राहत मिलेगी। निर्यातकों को भी सहूलियत प्रदान करने का प्रयास किया गया है। कुछ बिंदुओं में स्पष्ट नहीं किया है।- तेज प्रकाश आर्य, मेंथा कारोबारी, चंदौसी।
बजट में निर्यातक को कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। केवल फंड एक्स्ट्रा कर दिया है। लेकिन क्या सब्सिडी आदि देंगे कोई भी घोषणा नहीं की है। नई इंडस्ट्रीज लगाने को एमएसएमई को कहा है कि लोन में गारंटी सरकार ले लेगी। ये खुशी की बात है।
फूल प्रकाश वार्ष्णेय मेंथा कारोबारी, चंदौसी
- मध्यम वर्ग के हित का बजट पेश हुआ है। इससे कारोबारियों को लाभ पहुंचेगा और सरकार को भी इसका लाभ मिलेगा। जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी। उसी तरह का बजट पेश किया गया है। -कुलवीर सिंह, कारोबारी, संभल।
- इस बार बजट कारोबारियों के हित में पेश किया गया है। वैसे तो सभी वर्ग को साधा गया है लेकिन बड़ी राहत कारोबारियों को दी है। इस तरह के बजट की ही उम्मीद थी। आयरक स्लैब में जो राहत दी है वह कारोबारियों के लिए बड़ी राहत है।मोहम्मद इकबाल, कारोबारी, संभल।
- मध्यम वर्ग के हित का बजट पेश किया गया है। कारोबारियों को काफी राहत दी गई है। सबसे बड़ी राहत आयकर में मिली है। 12 लाख रुपये की आय कर मुक्त करना बड़ी राहत देने का काम है। इस तरह की मांग की जा रही थी।- अजय कुमार गुप्ता, कारोबार, संभल।
- गरीब और मध्यम वर्ग को काफी राहत दी है। कारोबारियों के साथ ग्राहकों को भी इस बजट में राहत देने का काम सरकार ने किया है। जो आयकर में राहत दी है उससे कारोबारी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। -राजीव कुमार, कारोबारी, संभल।